योजना घर एक ब्लॉग पोर्टल हैं, जो लोगो को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कराता हैं। इस ब्लॉग पर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को सूचीबद्ध करने का लक्ष्य हैं, साथ ही हिंदी भाषी राज्यों की योजनाओं को भी समयबद्ध तरीके से इस पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह पोर्टल योजनाओं के कार्यान्वयन पक्ष से संबंधित सभी सूचनाओं को इसी जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न योजनाओं में समय के साथ होने वाले नवीनतम बदलावों से लाभार्थियों को वास्तविक समय पर अवगत कराया जाएगा। इससे लाभार्थियों के मन में उठने वाली शंकाओं के निराकरण में सहायता मिलेगी।

पृष्ठभूमि

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता हैं। इन योजनाओं को अधीनस्थ विभागों और उनके अंतर्गत आने वाले निकायों द्वारा कार्यान्वित किया जाता हैं। इन योजनाओं को समय-समय पर जमीनी मूल्यांकन और नवीनतम प्राथमिकताओं के आधार पर संशोधित भी किया जाता हैं, ताकि वे अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल हो सके। यह पोर्टल इन सभी योजनाओं के बारे में जानकारी और समय -समय पर इनमे होने वाले बदलावों को लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं।

नागरिकों को समर्पित

सरकारी विभागों की योजनाओं का दायरा काफी विस्तृत होता हैं, जिनमे लाभार्थी कभी कोई व्यक्ति होता हैं तो कभी कोई समुदाय, कभी कोई संस्था तो कभी कोई क्षेत्र। जितने भी संस्थागत लाभार्थी होते हैं, वे संगठित और जागरूक होने के कारण योजनाओं से तुरंत लाभ उठा लेते हैं। लेकिन व्यक्तिगत लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में कई प्रकार की बाधाओं का सामना करते हैं। जैसे कि -कई बार तो योजनाओं की जानकारी ही नही होती हैं कि उनसे संबंधित कोई योजना भी मौजूद हैं। अगर योजना का नाम पता होता हैं तो उसका लाभ उठाने की प्रक्रिया का पता नही होता हैं। यह पोर्टल इन सभी तरहों की समस्याओं का निराकरण करेगा।

इस पोर्टल पर उन योजनाओं को उपलब्ध कराया जाएगा, जो आम लोगो के जीवन स्तर से संबंधित हैं और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करती हैं। इनमे अधिकतर लाभार्थी जनता होगी। जैसे कि : कृषि मंत्रालय की योजना किसानों से जुडी हुई होती हैं, जिनसे आम आदमी लाभान्वित होता हैं। उसी प्रकार सामाजिक न्याय मंत्रालय की योजनाएं भी आम आदमी को लाभान्वित करती है। 

विशेषताएँ
इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं :
  • योजनाओं और कार्यान्वयन करने वाले मंत्रालय या विभागों का वर्गीकरण बहुत ही आसान तरीके से किया गया हैं। जिससे यूजर विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निरंतर उत्सुक बना रहेगा।
  • मंत्रालयों और योजनाओं में होने वाले संशोधनों, संरचना में परिवर्तन, प्रारंभ और समाप्ति आदि के बारे में  अग्र-सक्रीय रूप से अवगत कराया जाएगा।
  • यह पोर्टल न केवल नागरिकों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। 
  • यह लोगों के मध्य जागरूकता का सृजन करने में सहायक होगा।
निष्कर्ष

यह पोर्टल लोगो और सरकार के मध्य के अंतराल को दूर करने में सहायक होगा। लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने से उनका लाभ प्राप्त करने के लिए वे प्रयास करेंगे। इससे सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने में सहायता प्राप्त होगी।